Report ring desk
हल्द्वानी। शहर के प्रतिष्ठित ज्वैलरी शोरूम की मालकिन से भारी रकम मांगने का मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात ने फोन पर 50 लाख की रकम मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शोरूम की मालकिन के अनुसार उनके पास अज्ञात फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद का नाम दल्लू बताया। उसने उनको धमकाते हुए 50 लाख रुपए की मांग की। इससे वह भयभीत हो गयी। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।