Uttarakhand DIPR
protest

पेपर लीक मामले में सीजेपी का ‘संसद मार्च’ आज, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों का आज प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जमा है। वहीं, जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित चलो संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है।

जंतर-मंतर, संसद भवन और सेंट्रल विस्टा सहित नई दिल्ली के तमाम प्रमुख इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा (कफ्र्यू जैसी पाबंदियां) लागू कर दी है। प्राधिकारियों ने नयी दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
मालूम हो कि सीजेपी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं के विरोध तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज ‘चलो संसद’ मार्च का आह्वान किया है। वहीं पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी परामर्श में कहा, ‘दिल्ली पुलिस स्पष्ट करती है कि इस तरह के किसी भी विरोध मार्च या जुलूस के लिए न तो अनुमति मांगी गई है और न ही दी गई है। उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली जिले में वर्तमान में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।’ उन्होंने कहा कि पूर्व अनुमति के बिना जंतर-मंतर स्थित निर्धारित विरोध स्थल को छोडक़र विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन तथा पांच या उससे अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध है। उन्होंने चेताया कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 तथा अन्य लागू प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से कानून का पालन करने, किसी भी अनधिकृत सभा या मार्च में शामिल न होने तथा सार्वजनिक शांति, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

अगले आदेश तक पॉच मेट्रो स्टेशन बंद

प्रस्तावित संसद मार्च और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जारी प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top