देहरादून। सेवायोजन विभाग की ओर से कल यानी 19 नवंबर को देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश की 17 कंपनियां करीब 1200 पदों पर भर्ती करेंगी। रोजगार मेले में सुरक्षा गार्ड से लेकर इंजीनियरिंग, मशीन ऑपरेटर, बैंकिंग, सेल्स, मार्केटिंग और अस्पतालों तक में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए पद उपलब्ध रहेंगे। न्यूनतम योग्यता 10वीं पास से लेकर बीटेक, बीएससी नर्सिंग और अन्य तकनीकी व व्यावसायिक डिग्रियों तक निर्धारित की गई है। रोजगार मेले में तकनीकी क्षेत्र के साथ ही गैर तकनीकी और सेवा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं को भी अवसर मिलेगा।







Leave a Comment