Uttarakhand DIPR
Bus accident

पुल से 100 मीटर खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत कई घायल

खबर शेयर करें

देहरादून। हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही एक यात्री बस ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। बस में 30-35 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत बचाव कार्य जारी है। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गधेरे में जा गिरी।

मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्री बस गूलरबाजार के समीप पुल से करीब 100 मीटर गहरे खाई में जा गिरी। बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। बताया गया कि विश्वनाथ सेवा की यह बस सुबह 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें मौके पर पहुंचीं। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। खाई में फंसे अन्य यात्रियों की तलाश और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक यात्री ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं 19 घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्स में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top