शंभू बॉर्डर सील, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर महापंचायत
नई दिल्ïली। छात्रों के प्रदर्शन के बाद अब किसानों ने भी अपनी मांगों को लेकर दिल्ली का रुख किया है। पंजाब, हरियाणा और कई अन्य राज्यों से किसान मंगलवार सुबह दिल्ïली के किसान घाट में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हंै। इस दौरान हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी और पंजाब-हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया है। किसानों का कहना है कि उनका विरोध प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर है, जिससे देश के किसानों और छोटे व्यापारियों को नुकसान होने का डर है।
पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भारत-अमेरिका टे्रड डील के विरोध में किसानों के आज दिल्ली तक एक दिन के मार्च से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। हरियाणा-पंजाब सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घग्गर नदी पर भी पुल पर बेरिकेडिंग लगा दी गई है। पंजाब के किसान देश बचाओ मोर्चा के तहत किसान घाट पहुंचकर एक दिन की किसान महापंचायत करना चाहते हैं। किसानों का कहना है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता किसान विरोधी है।







Leave a Comment