हल्द्वानी। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों का दर्द, सर्वाइकल, फ्रोजन शोल्डर, लकवा (पैरालिसिस), खेल संबंधी चोटें तथा सड़क दुर्घटनाओं के बाद होने वाली शारीरिक समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे मरीजों के लिए डॉ. दीपक मेर द्वारा संचालित मेर फिजियोथेरेपी सेंटर आधुनिक फिजियोथेरेपी उपचार के माध्यम से राहत और बेहतर जीवन की नई उम्मीद बनकर उभर रहा है।
पिछले 15 वर्षों से अपनी सेवाएँ दे रहे डॉ. दीपक मेर ने हजारों मरीजों को सफल उपचार प्रदान किया है। सेंटर में प्रत्येक मरीज की शारीरिक स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन कर उसके अनुरूप व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार की जाती है, जिससे बिना अनावश्यक दवाइयों और सर्जरी के दर्द में राहत, शरीर की मूवमेंट में सुधार तथा जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है।
मेर फिजियोथेरेपी सेंटर में मैनुअल थेरेपी, इलेक्ट्रोथेरेपी, अल्ट्रासाउंड थेरेपी, इन्फ्रारेड थेरेपी, एक्सरसाइज थेरेपी एवं पोस्टर करेक्शन जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों के दर्द, घुटनों के ऑस्टियोआर्थराइटिस, फ्रोजन शोल्डर, स्पोर्ट्स इंजरी, लकवा, दुर्घटना के बाद की पुनर्वास (Rehabilitation), बच्चों एवं बुजुर्गों की फिजियोथेरेपी सहित अनेक समस्याओं का उपचार किया जाता है।
विशेष रूप से ऐसे मरीज जो किसी कारणवश क्लिनिक तक नहीं पहुँच सकते, उनके लिए होम विजिट फिजियोथेरेपी सेवा भी उपलब्ध है। अनुभवी टीम मरीज के घर जाकर आवश्यक उपचार एवं व्यायाम की सुविधा प्रदान करती है।
डॉ. दीपक मेर का कहना है कि समय पर शुरू की गई फिजियोथेरेपी न केवल दर्द को कम करती है, बल्कि शरीर की कार्यक्षमता बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और भविष्य में होने वाली जटिलताओं से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मेर फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्देश्य केवल उपचार देना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और दर्द-मुक्त जीवन की ओर अग्रसर करना है। सेंटर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है।
संपर्क करें:
डॉ. दीपक मेर
मेर फिजियोथेरेपी सेंटर
अरोड़ा मार्केट, तल्ली हल्द्वानी, बरेली रोड, नियर हरियाल सर्विस सेंटर, ओल्ड आईटीआई, हल्द्वानी।
मो.: 8218980635







Leave a Comment