Uttarakhand DIPR
death

टंकी की शटरिंग खोलने उतरे मां समेत दो बेटों की दम घुटने से मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गौलापार की कुंवरपुर न्याय पंचायत के मानपुर गांव में मंगलवार शाम पानी के निर्माणाधीन टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटे बेहोश हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जहरीली गैस से दम घुटकर उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है।

 

मानपुर निवासी 46 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट पुत्र स्व भीम सिंह ने घर के पास ही कुछ दिन पहले पानी का भूमिगत टैंक बनाया था। मंगलवार शाम 5: 30 बजे टैंक की शटरिंग खोलने के लिए धर्मेंद्र सीढ़ी के सहारे टैंक में उतरे। काफी समय बीतने के बाद जब वह बाहर नहीं आए तो उन्हें देखने के लिए छोटा भाई 40 वर्षीय खुशाल सिंह भी टैंक में उतरे । भीतर बनी गैस की चपेट में आकर अचेत हो गए। आवाज लगाने के बाद भी जब दोनों बेटों ने जवाब नहीं दिया तो अनहोनी की आशंका में मां सरस्वती देवी (65 ) भी उन्हें देखने टैंक में उतरी। वह भी बेहोश हो गई। तीनों के टैंक से बाहर न आने पर शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सब्जी विक्रेता भोज राम ने तीनों को निकालने की कोशिश की लेकिन टैंक में उतरते ही वह भी अचेत हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला। इस दौरान भोज राम को तो होश आ गया लेकिन लेकिन मां-बेटों को होश नहीं आया। ग्रामीण तत्काल तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top