Uttarakhand DIPR
Merrage 1

कनाडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ छात्रा ने रामनगर आकर 12वीं पास लडक़े से की शादी

खबर शेयर करें
 इंस्ट्राग्राम पर हुई दोस्ती, घूमने जाने की बात कह कर लापता हो गई थी छात्रा

रामनगर। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती प्यार में इतनी पागल हो गई कि उसने कनाडा से पढ़ाई छोडक़र प्रेमी से मिलने उत्तराखण्ड आ गई और दोनों ने विवाह कर लिया। मूल रूप से तेलंगाना राज्य के हैदराबाद की रहने वाली छात्रा कनाडा में अपने माता-पिता के साथ रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से तेलंगाना राज्य के हैदराबाद की रहने वाली छात्रा कनाडा में अपने माता-पिता के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह कनाडा में इंजीनियरिंग में दूसरे वर्ष की छात्रा है। छात्रा की मां कनाडा में प्रोफेसर व पिता इंजीनियर हंै। कुछ दिन पहले युवती कनाडा से हैदराबाद आई थी। 11 जुलाई को वह घूमने जाने की बात कहकर लापता हो गई। चिंतित परिवार की ओर से इसी दिन सैफाबाद थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

पुलिस के मुताबिक छात्रा की पहले से ही रामनगर के मालधनचौड़ में रहने वाले गिरिजा शंकर नाम के युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती थी। छात्रा ने रामनगर आकर सोमवार को मालधन के मंदिर में 12वीं पास युवक से शादी कर ली। मोबाइल लोकेशन के आधार पर छात्रा के परिवार वाले हैदराबाद पुलिस के साथ रामनगर के मालधन गांव पहुंच गए। पहले बेटी के शादी करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला कोतवाली पहुंचा, लेकिन छात्रा के बालिग होने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने छात्रा की काउसंलिंग की और उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और अपने प्रेमी के घर चली गई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top