Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 05 07 at 19.07.06

देर रात जागर से लौट रहे थे तीन युवक, खाई में गिरी कार , तीनों की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा । अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत जाने वाले मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब चार बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि भाटिया-भिकियासैंण मार्ग के पास वाहन संख्या UK04F6683 की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी हुई है। आसपास वाहन दिखाई न देने पर पुलिस को वाहन के खाई में गिरने की आशंका हुई।

सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस, 108 सेवा, एसडीआरएफ, आपदा कंट्रोल, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन को सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे खाई में खोज निकाला गया।

रेस्क्यू के दौरान कार में सवार तीनों लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी, तहसील रानीखेत और कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल, तहसील रानीखेत (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि तीनों लोग जागरी का कार्य करते थे और मंगलवार रात ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम से लौट रहे थे। लौटते समय रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर मोर्चरी रानीखेत भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top