Uttarakhand DIPR
Weather in uttrakhand

उत्तराखण्ड में आज और कल भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज 12 मई और कल 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के अलर्ट के बाद गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करना अधिक सुविधाजनक रहेगा। साथ ही यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि यात्रा सुरक्षित और सुखद बनी रहे।

देहरादूम मौसम केंद्र ने राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में अनेक स्थानों व अन्य पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ होने की संभावना जताई है, जबकि 4500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। पहाड़ी जिलों मे कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार जताए गए हैं।् वहीं 40-50 किमी प्रति घंटा चलने की तेज हवा की भी संभावना व्यक्त की है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top