नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। डीआईजी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सात सदस्यीय विशेष जांच दल इस मामले की जांच करेगी। सीबीआई की टीम जांच के लिए आज ही पश्चिम बंगाल पहुंच जाएगी और पुलिस से जांच की जिम्मेदारी लेग। इससे पहले राज्य पुलिस ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
केंद्रीय जांच एजेंसी अब इस हत्याकांड के पीछे की साजिश और आरोपियों की भूमिका की जांच करेगी। तृणमूल कांग्रेस ने भी चंद्रनाथ रथ की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की थी। साथ ही टीएमसी ने इस हत्याकांड में पार्टी की किसी भी प्रकार की भूमिका से भी इनकार किया था।
चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इन लोगों को उत्तर प्रदेश और बिहार से गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी यूपी के बलिया और दो बिहार के रहने वाले हैं। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच कर रही एसआईटी रात में ही कोलकाता लेकर पहुंची। सोमवार को तीनों आरोपियों को बारासात कोर्ट में पेश किया गया।







Leave a Comment