Uttarakhand DIPR
Weather

कल से फिर करवट लेगा मौसम, बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी का अनुमान

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के एक बार फिर करवट लेने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 10 मई को पर्वतीय जिलों के अधिकांश इलाकों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। 12 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top