अल्मोड़ा। जागरी लगाकार रात को वापस घर लौट रहे तीन लोगों की कार दुर्घटना में मौत हो गई। भिकियासैंण के रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग रात के समय यह हादसा हुआ जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
मिली जानकारी के मुताबिक भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत, कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत रात को जागर लगाने के बाद वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार संख्या यूके04एफ 6683 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस, एसडीआरफ और स्थानीय प्रशासन को सूना दी गई। बचाव दल ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्ïकत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति जागरी का कार्य करते थे, जो रात्रि में जागर लगाकर वापस अपने घर लौट रहे थे।







Leave a Comment