Uttarakhand DIPR
rape e1656247353406

हथियार के बल पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप

खबर शेयर करें

चम्पावत। हथियारों के बल पर चम्पावत के सल्ली क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के ही तीन लोगों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर जाकर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन भी किए।

चंपावत कोतवाली में एक पिता ने तहरीर देकर तीन लोगों पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तहरीर में पिता ने बताया है वह एक बीमार व्यक्ति हैं। उनका इलाज कराने के लिए उनकी बेटी उन्हें गांव से चंपावत लाई थी। बताया कि पांच मई 2026 को उनकी नाबालिग बेटी शाम को घर वापस नहीं लौटी। उन्होंने फोन पर पूछा तो उसने बताया लगभग दोपहर 2:30 बजे एक युवक विनोद सिंह रावत उसे शादी में सल्ली ले गया है जो उससे पिछले कुछ समय से बात करता था। जब देर रात तक उनकी बेटी घर नहीं लौटी तो तो उन्होंने उसे कॉल किया, लेकिन उसका फोन नहीं लगा। देर रात 1:28 पर उनकी बेटी ने उन्हें कॉल किया इसके तुरंत बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की खोज बीन के बाद सुबह 4 बजे उनकी नाबालिग बेटी नग्न अवस्था में एक कमरे में बंधी हुई मिली। पूछताछ में बेटी ने बताया सल्ली निवासी तीन लोगों ने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में बताया कि आरोपियों ने धारदार हथियार चाकू और बसुला उनकी बेटी के गले में रखकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उनकी नाबालिग बेटी को रस्सी से बांध कर नग्न अवस्था में कमरे में ताला लगाकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरन सिंह रावत, विनोद सिंह रावत और नवीन सिंह रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) (दुष्कर्म), 127(2), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

कांग्रेस ने धामी सरकार पर बोला हमला

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने धामी सरकार पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि देवभूमि की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। राज्य में रक्षक ही भक्षक बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल करार दिया है। यशपाल आर्य ने कहा कि चंपावत की शांत वादियों में घटी इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top