रुद्रप्रयाग। जिले की एक नाबालिग किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो में मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक एक गांव की किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसकी मां उसे दिखाने के लिए रुद्रप्रयाग के एक अस्पताल ले गई। किशोरी ने चार जून को अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। अब किशोरी ने थाना थराली में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने पॉक्सो में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बागेश्वर जिले का बताया जा रहा है।


Leave a Comment