शासन स्तर पर लिया जाना है अंतिम निर्णय
देहरादून। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में रुपए 15 सौ से 2000 तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय शासन स्तर से लिया जाना है। उत्तराखण्ड में 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कार्यरत हैं।
उत्तराखंड में फिलहाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को रुपये 9300 मानदेय और 500 रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिल रहा है। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका को 5250 रुपये मानदेय और 250 रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिलता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये करने और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये देने की मांग कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। दोनों राज्यों के बीच मानदेय के इस अंतर के बाद उत्तराखंड में भी बढ़ोतरी का दबाव बढ़ गया है। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कार्यकर्ता पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश में मानदेय वृद्धि से पहले महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से कई राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन भी किया गया है।







Leave a Comment