Uttarakhand DIPR
Guldar jpg

दूध देने जा रहे युवक पर झपटा तेंदुआ, युवक घायल लोगों में दहशत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। रानीखेत विकासखंड ताड़ीखेत के बधाण गांव में शनिवार सुबह दूध देने जा रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेंदुए ने युवक पर पंजों से वार कर घायल कर दिया। युवक के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल उप जिला चिकित्सालय रानीखेत पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। गांव में दिनदहाड़े और आबादी के नजदीक तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top