प्रदेश में बनाए गए हैं 1270 परीक्षा केंद्र
देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं माह फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। परीक्षाओं के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रदेश में 1270 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 146 केंद्रों को संवेदनशील और पांच केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया। बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 1270 परीक्षा केंद्रों में से 49 एकल व 1221 मिश्रित केंद्र होंगे। वर्ष 2026 की तुलना में वर्ष 2027 में 9 परीक्षा केंद्र ज्यादा बनाए गए हैं। बैठक में तय किया गया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।







Leave a Comment