मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर के पास एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार चार लोगों ने घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने वहां अतिरिक्त बल तैनात किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी 30 वर्षीय सुखविंदर अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के अबदीपुर गांव में रह रहे थे। रविवार शाम वह अपने घर के बाहर खड़े होकर गन्ने की ट्राली भरवा रहे थे। इसी दौरान चार बाइकों पर सवार होकर हमलावर वहां पहुंचे। इससे पहले कि सुखविंदर कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिससे उनके मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है।







Leave a Comment