फोटो में देश दुनिया घूम रहा गरमपानी का “मेंढक”
By sanjay pandey नैनीताल। भवाली -अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरना के पास स्थित फ्राॅग प्वाइंट पर्यटकों को खूब भाता है। फ्राॅग यानी मेंढक के आकार का पत्थर पसंदीदा फोटो सूट प्वाइंट बन गया है। इस मार्ग से आते जाते यहां मौज मस्ती करते लोगों को देखा जा सकता है।पर्यटक मेंढक के साथ फोटो खिंचाते हैं।











