Uttarakhand DIPR
jagaswar

एक दिवसीय होगा जागेश्वर महोत्सव

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा। जागेश्वर में होने वाला तीन दिवसीय ‘जागेश्वर महोत्सव’  इस बार सिर्फ एक दिन का होगा। कोविड-19 संक्रमण के चलते इस बार एक दिवसीय महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है, जो कल 30 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही लोग भागीदारी कर सकेंगे।

मालूम हो कि जिला प्रशासन अल्मोड़ा और जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से पिछले साल से तीन दिवसीय जागेश्वर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सिर्फ एक दिन का महोत्सव होगा। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि इस महोत्सव में सुबह नौ से 9:45 तक योग कार्यक्रम, 9:45 से 10 बजे तक मंत्रोचार और दीप प्रज्वलन, 10 बजे से 10:55 बजे तक अतिथियों का स्वागत, 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 11 बजे से 12 बजे तक मिनी मैराथन होगी। महोत्सव में चित्रकला, निबंध, ऐपण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

साथ ही जागेश्वर फोटो गैलरी और क्लब स्थापना, जागेश्वर मंदिर दर्शन, धर्मशाला जीर्णोद्धार कार्य, साइकिल दौड़, स्वच्छता कार्यक्रम और ट्रैकिंग, पौधारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जटागंगा आरती के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top