Uttarakhand DIPR
theapt 1

भाजपा नेता के घर से लाखों के गहने चोरी, सीसीटीवी में कैद बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

Report ring desk

काशीपुर ।  शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं भाजपा नेता के घर में घुसकर बदमाशों ने लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिये। देर रात हुई वारदात के दौरान घर में मौजूद चार लोग अपने कमरें में ही रहे। इस दौरान सुबह उठने पर उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी मिली। 

आइटीआइ थाना क्षेत्र में पूर्व भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के घर से सटे भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप पैगिया व डॉ ईश्वर अग्रवाल का निवास है। डॉ ईश्वर अग्रवाल ने बताया कि बीती रात घर के सभी लोग सोये हुए थे। सुबह जब उठे तो एक दरवाजा टूटा हुआ देखा। साथ ही सामान बिखरा था। उन्होंने जब आलमारी देखी तो उसमें से आभूषण आदि गायब थे।

घर के भीतर लगे सीसीटीवी चेक किये तो उसमें चार बदमाश रिवॉल्वर के साथ दिखाई दिये। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना रात तीन बजे के आसपास की है। घटना की सूचना तत्काल आइटीआइ थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा परिजनों से जानकारी ली। बहरहाल इतनी बड़ी वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

पुलिस मौके पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि भाजपा नेता के घर चोरी की सूचना मिली है। हालांकि अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top