Uttarakhand DIPR
Test Drive

टेस्ट ड्राइव के बहाने ऐसे गायब हुआ दम्पत्ति कि लौटकर ही नहीं आया, अब पुलिस में प्राथमिकी दर्ज

खबर शेयर करें

देहरादून। टेस्ट ड्राइव के बहाने एक दम्पत्ति कार को ऐसे गायब हुए कि डीलर उनका इंतजार करता रहा लेकिन वे वापस नहीं लौटे। अब कार स्वामी ने इस संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की है।

कार स्वामी दिलनवाज ने बताया कि उन्होंने अपनी कार को स्टार्क कार रेंटल पर बेचने के लिए खड़ा किया हुआ था। यह सेंटर शाह नवाज नाम का व्यक्ति संचालित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर प्रकाश और उसकी पत्नी नेहा आए और कार को खरीदने के लिए टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर चले गए। शिकायत के अनुसार दंपती तय समय पर वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार और संपर्क की कोशिशों के बाद भी कार का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों और कार की तलाश में जुटी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top