Uttarakhand DIPR
Abhijit

सीजेपी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग की

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है, जिसमें पार्टी परीक्षाओं से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। दिल्ली पुलिस ने शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दी है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुरक्षा व्यवस्था के बीच जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन स्थल पर जुटे। कई प्रदर्शनकारी कॉकरोच मास्क पहने और हाथों में फूल लिए दिखाई दिए। स्कूली छात्र भी अपने अभिभावकों के साथ प्रदर्शन में पहुंचे। अभिजीत दीपके ने समर्थकों से आंदोलन को शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाए रखने की अपील की।

प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही खामियों और नाकामियों को मुद्दा बनाया। युवाओं का आरोप है कि धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में शिक्षा माफिया का प्रभाव बढ़ा है, कभी पेपर लीक तो कभी सिस्टम की लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य लगातार संकट में पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना था कि ऐसी परिस्थितियों में शिक्षा मंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

एक नई नवेली पार्टी के पहले ही कार्यक्रम में जिस तरह युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी, उसने पारंपरिक राजनीति के लिए साफ संदेश दे दिए हैं कि जेन जी अब नए तरह की राजनीति और नए चेहरों की तलाश में है।

मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री और शिक्षा विभाग को नीट यूजी 2026 के पेपर लीक मामले और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसका उपयोग कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन दोनों के लिए किया गया था। सीजेपी ने पहले कहा था कि अभिजीत दिपके जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करने से पहले पुलिस से अनुमति लेंगे। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और वरुण दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, हम पुलिस से सहयोग मांगेंगे और अनुमति लेंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकते हैं, हमें नहीं- अभिजीत

अभिजीत दीपके ने विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर मंतर से केंद्र सरकार पर हमला बोलाते हुए कहा कि आप हमारी सोशल मीडिया पोस्ट हा सकते हैं, लेकिन हमें नहीं हटा सकते। यह सिस्टम की गलती है कि कॉकरोच बाहर निकल रहे हैँ।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top