Uttarakhand DIPR
Bus accident

ब्रेक फेल होने पर यात्रियों को तो बचा लिया पर खुद को नहीं बचा पाया चालक

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। लोहाघाट- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय मार्ग में आज सुबह एक बस दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार सभी यात्री बच गए। बस में आई तकनीकी खराबी की वजह से बस की स्टेयरिंग और ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। बस चालक ने सवारियों को बचाने के लिए बड़े ही सूझ बूझ के साथ बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस में बैठी सभी सवारियां तो बच गई लेकिन इस हादसे में बस चालक खुद को नहीं बचा पाया।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा तकनीकी खराबी की वजह से होना बताया गया है। बस के परिचालक किशन और उसमें बैठी सवारियों के मुताबिक जैसे ही बस लोहाघाट के मंदिर के पास एक तीखे मोड़ पर पहुंची, तो अचानक उसके ब्रेक या स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। इस दौरान दुर्घटना को टालने और यात्रियों की जान बचाने के प्रयास में चालक बेनीराम भट्ट निवासी बड़ोली, चंपावत ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया। लेकिन चालक की साइड का दरवाजा अचानक खुल जाने से वह असंतुलित होकर सडक़ किनारे बनी नाली में जा गिरे। अनियंत्रित बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लोहाघाट के थानाध्यक्ष अशोक कुमार और तहसीलदार मोहीउद्दीन पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। दुर्घटनास्थल पर फंसी बस को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया, जिसके बाद चालक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 34 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top