Uttarakhand DIPR
drawn

एक.दूसरे को बचाने के चक्कर में खोह नदी में डूबने से चार की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

कोटद्वार। ईद की छुट्टी में कोटद्वार घूमने आए यूपी के बिजनौर जिले के नगीना के तीन युवकों समेत चार लोगों की खोह नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकाल लिया है। 

मंगलवार दोपहर नगीना बिजनौर यूपी के आठ लोग ईद की छुट्टी मनाने के लिए कोटद्वार पहुंचे थे। वे नदी में नहाने के मकसद से दुगड्डा मार्ग पर आमसौड़ और दुर्गादेवी के बीच खोह नदी में पहुंच गए। शाम चार बजे के करीब चार लोग नदी में नहाने के लिए उतरे। तभी एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा साथी भी नदी में उतर गया। देखते ही देखते वह भी डूब गया। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में चार लोग नदी में डूब गए। 

चार लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र हो गए और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि डूबे युवकों के साथी ने मृतकों की पहचान की। मृतकों में नदीम (42) पुत्र अनीश, जैब (29) पुत्र शाहिद, गुड्डू (24) पुत्र शाहिद निवासी नजदीक पुलिस चौकी नगीना बिजनौर यूपी और गालिब (15) पुत्र खालिद निवासी शेखी सराय नगीना बिजनौर यूपी शामिल हैं। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top