Uttarakhand DIPR
Devbhumi pariwar

उत्तराखण्ड के हर परिवार को दी जाएगी ‘देवभूमि परिवार आईडी’

खबर शेयर करें
मुख्यमंत्री धामी ने की ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ की शुरुआत

देहरादून। उत्तराखण्ड के हर परिवार को अब ‘देवभूमि परिवार आईडी’ दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ की शुरुआत की है। इसके साथ ही ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ भी जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि देवभूमि परिवार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद हर परिवार को एक ‘देवभूमि परिवार आईडी’ दी जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इसके जरिए परिवारों और उनके सदस्यों की जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध हो पाएगी। इससे सरकारी योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों की पहचान करना आसान होगा। इस पहल से योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा। इतना ही नहीं विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। ये दोनों पहलें सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंचाने और विकास के लिए एक स्पष्ट दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। देवभूमि परिवार पोर्टल के जरिए लोगों को अब अपने कार्यों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्ïकर नहीं पड़ेगे। अब देवभूमि परिवार पोर्टल में हर चुनौती से निपटने में मदद मिलेगी।

प्रमुख सचिव (योजना) आर. मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ के प्रभावी संचालन के लिए राज्य स्तर पर देवभूमि परिवार प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें जिला स्तर पर जिला देवभूमि परिवार अधिकारी की नियुक्ति किए जाने का प्रस्ताव है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के लिए दीर्घकालिक लक्ष्य तय किए गए हैं। इनकी निगरानी लगभग 440 संकेतकों के जरिए की जाएगी।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top