चमोली। बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि ये यात्री माणा गांव घूमने के बाद लौट रहे थे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को दिन में राज्य सरकार के हेलीपैड से दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर ट्रांस भारत कंपनी के श्भ्ब्ग्श् हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। सहस्रधारा, देहरादून के लिए रवाना होने के लगभग 15 मिनट बाद ही इस हेलीकॉप्टर का एटीसी और आरटी कनेक्शन टूट गया। हेलीकॉप्टर हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। मृतकों के शवों को दुर्गम जंगल से सड़क तक लाने की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे में इन छह लोगों की हुई मौत
पायलट
कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48 वर्ष), निवासी दिल्ली।
यात्री
प्रतापा (41 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
अरुण सालुंके (44 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
वी.बी. शंकर गौड़ा (39 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
सुधीर के. (50 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
एच.एस. नटराजा (51 वर्ष), निवासी कर्नाटक।







Leave a Comment