Uttarakhand DIPR
CM Dhami 1

उत्तराखण्ड सरकार ने 18 सौ से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई

खबर शेयर करें

देहरादून। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड सरकार ने विभिन्न विभागों में 1800 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। इन पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अध्याचन भेजा गया है। भर्ती में पुलिस, वन, आबकारी और कारागार विभाग के पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उनके मुताबिक प्रदेश में अब तक 35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। भर्ती प्रक्रिया में सबसे बड़ा हिस्सा पुलिस और अग्निशमन विभाग का है। कुल 1529 पदों पर होने वाली भर्ती में पुलिस आरक्षी, पीएसी, आईआरबी और फायरमैन के 1187 पद शामिल हैं। इसके अलावा उप निरीक्षक और समकक्ष स्तर के 198 पदों पर भी चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें नागरिक पुलिस, अभिसूचना और प्लाटून कमांडर के पद प्रमुख रूप से शामिल हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार भर्ती प्रक्रियाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योग्य युवाओं को अपनी मेहनत और क्षमता के आधार पर आगे बढऩे का अवसर मिलना चाहिए।

वन आरक्षी और स्पेशल टाइगर गार्ड के पद भी प्रस्तावित

कारागार विभाग में बंदीरक्षकों के रिक्त पदों पर भी युवाओं को मौका मिलेगा। विभाग में पुरुष वन आरक्षी के 117 और महिला वन आरक्षी के पदों पर बहाली की जाएगी।

फिलहाल 1800 से अधिक रिक्त पदों के लिए आयोग को अध्याचन भेजा गया है। आवेदन की तारीख, पात्रता, आयु सीमा और परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी संबंधित भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top