Uttarakhand DIPR
Kisan nidhi

आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

खबर शेयर करें
9.34 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम किसान योजना के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना के किस्त के दो-दो हजार रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित होंगे।

अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं। अब 24वीं किस्त दिवाली से पहले ही जारी की जा रही है, जिससे किसान काफी खुश हैं। हालांकि इस बार १० लाख से ज्यादा किसानों के नाम योजना से काट दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 24वीं किस्त के रूप में 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हस्तांतरित की जाएगी। पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करने के लिए गुजरात के बनासकांठा जिले में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। पीएम मोदी इस मौके पर किसानों से संवाद भी करेंगे।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top