Uttarakhand DIPR
Uttrakhand weather

उत्तराखण्ड के पॉच जिलों में आज मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के पांच जिलों नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने भी सचिव से बात कर आम जनता की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा है।

सचिव ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण भूस्खलन, मार्ग ब्लॉक होने और अन्य आपात स्थितियों की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, सीमा सडक़ संगठन और अन्य संबंधित कार्यदायी संस्थाएं अपनी मशीनरी और आवश्यक संसाधन तैयार रखें, ताकि जरूरत पडऩे पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top