Uttarakhand DIPR
Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अल्मोड़ा से करेंगे चुनाव का शंखनाद, दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अल्मोड़ा से चुनाव का शंखनाद करेंगे। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन वे आज अल्मोड़ा में जनसभा करेंगे और उसके बाद पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व फौजियों से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी आज पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे फिर वहां से हेलिकॉप्टर से अल्मोड़ा पहुंचकर सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अल्मोड़ा से पौड़ी जाएंगे। यहां पूर्व सैनिक सम्मेलन में संवाद करेंगे। राहुल गांधी अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन, ईसीएचएस, पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने के साथ अन्य मुद्दों को धार देकर भाजपा पर सियासी वार करेंगे।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अंकिता भंडारी के घर और कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम भी जा सकते हैं, हालांकि पार्टी ने इन कार्यक्रमों को सार्वजनिक नहीं किया है। राहुल गांधी का रात्रि विश्राम मसूरी में होगा। पांच जून को वे देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला, महानगर, अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे और तैयारियों पर फीडबैक भी लेंगे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top