Uttarakhand DIPR
cheating

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला नटवरलाल गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी । सचिवालय सहित कई सरकारी विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले नटवरलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ रामनगर और मल्लीताल थाने में भी धोखाधड़ी के मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपित ने तीन करोड़ 28 लाख रुपये ठगने की बात स्वीकारी है। पुलिस के अनुसार अभी यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

मंगलवार को एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को कमलुवागांजा रोड निवासी नवीन चंद्र जोशी की तहरीर पर जैंती, अल्मोड़ा व हाल जेल रोड हल्द्वानी निवासी रितेश पांडे पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि सचिवालय में नौकरी लगाने का झांसा देकर 4.50 लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी।

मंगलवार को पुलिस ने रितेश पांडे को लामाचौड़ से फाच्र्यूनर कार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस तस्दीक में यह बात सामने आई है कि आरोपित ने पीरुमदारा रामनगर निवासी गजेंद्र सिंह से नौकरी के नाम पर 11 लाख व मल्लीताल नैनीताल निवासी कविता मेहरा से 1.53 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह तीन करोड़ 28 लाख की धोखाधड़ी कर चुका है। टीम में मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट, दारोगा जितेंद्र सिंह सोराड़ी, सिपाही नरेंद्र सिंह राणा व नरेंद्र सिंह ढोकती मौजूद रहे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top