Uttarakhand DIPR
cm yogi 1

CM योगी आदित्यनाथ ने बिथ्याणी में अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का किया अनावरण

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचे हैं। उप्र में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। पौड़ी (गढ़वाल) जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में उन्‍होंने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत भी आदि उपस्थित रहे।

मंगलवार को योगी आदित्‍यनाथ देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से वह पौड़ी (गढ़वाल) जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी के लिए रवाना हुए। यहां योगी आदित्यनाथ अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव पंचूर भी जा सकते हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top