उत्तराखण्ड में मई-जून से शुरू हो सकता है एसआईआर, अब तक प्री-एसआईआर से 85.50 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग
देहरादून। उत्तराखंड में प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) कार्यक्रम के तहत प्री-एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। पिछले साल दिसंबर महीने में शुरू हुई प्री-एसआईआर प्रक्रिया के तहत 27 मार्च 2026 तक प्रदेश भर में 85.50 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदाताओं की शत प्रतिशत मैपिंग किए















