Uttarakhand DIPR
Bypass

काठगोदाम से एचएमटी- अमृतपुर बाईपास को मिली स्वीकृति, 18 करोड़ 22 लाख की स्वीकृति, 3 चरणों में होगा निर्माण कार्य

खबर शेयर करें
भीमताल और पहाड़ को जाने वाले यात्रियों को जाम से मिलेगा छुटकारा

हल्द्वानी। काठगोदाम से एचएमटी- अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग का जल्द ही निर्माण कार्य हो जाएगा। इस बाईपास के बनने से भीमताल विधानसभा सहित पूरे कुमाऊँ के लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा। भीमताल के विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि इस मोटर मार्ग का निर्माण 3 चरणों में किया जाना है, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री ने इस बाईपास के लिए 18 करोड़ 22 लाख की स्वीकृति दे दी है।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी, जिस कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र एवं कुमाऊं के लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कैड़ा ने कहा कि जाम से निजात दिलाने हेतु मुख्यमंत्री धामी से काठगोदाम से दानीजाला -सिमलखेत होते हुऐ एचएमटी अमृतपुर तक बाईपास बनाने की मांग की, मुख्यमंत्री ने इस बाईपास के लिए 18 करोड़ 22 लाख की स्वीकृति दे दी है।

इस बाईपास की स्वीकृति मिलने पर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है। मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। प्रथम चरण में पहाड़ कटान के लिए 1 करोड़ 75 लाख, द्वितीय चरण मै पार्ट 2 के कार्य के लिए 4 करोड़ 69 लाख का शासन से शासनादेश जारी करा दिया है। तृतीय चरण में पुल का निर्माण कार्य किया जाना है जिसकी लागत 11 करोड़ 77 लाख आएगी जिसकी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है जल्दी ही शासनादेश जारी हो जायेगा।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top