धौलछीना, अल्मोड़ा। रीठागाड़ क्षेत्र का काफलिगैर-कनारीछीना लिंक सडक़ मार्ग खस्ताहाल हो चुका है, जिससे लोगों को इस मार्ग से जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में इस सडक़ में मलबा भर जाता है, जिससे यह सडक़ मार्ग चलने लायक नहीं रहता। रीठागाड़ी दगडिय़ो संघर्ष समिति ने लोक निर्माण विभाग से इस सडक़ मार्ग का सुधारीकरण करने की गुहार लगाई है।
पांच साल पहले अल्मोड़ा के पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के कार्यकाल में इस सडक़ का निर्माण हुआ था। नौगांव से कनारीछीना तक करीब दो किलोमीटर सडक़ को काफलिगैर कनारीछीना लिंक सडक़ मार्ग से जोड़ा गया है। बरसात के मौसम में इस मार्ग में बार बार मलबा आ जाता है जिससे यह मार्ग चलने लायक नहीं रहता। रीठागाड़ी दगडिय़ो संघर्ष समिति के अध्यक्ष व समाजिक कार्यकर्ता बहादुर सि़ह डसीला ने इस सडक़ मार्ग से मलबा हटाने के लिए कई बार खंड लोक निर्माण से वार्ता कर जेसीबी लगवाई। लेकिन बारिश में यह सडक़ फिर मलबे से भर गई है। रीठागाड़ी दगडिय़ो संघर्ष समिति के प्रतापसिंह नेगी व बहादुर सिंह डसीला ने खंड लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से इस समस्या के संबंध में बातचीत की लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
इस सडक़ मार्ग से आम आदमी के साथ नौगाव इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को भी रोज आना-जाना पड़ता है। मलबा आने से सडक़ में कीचड़ भर हाता है जिससे इस रास्ते से चलने में बड़ी कठिनाई होती है। नेगी ने बतया कि इस मार्ग के जुडऩे से अल्मोड़ा, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के सीमांत गांवों में रहने वाले लोगों को सुविधा मिल रही है लेकिन सडक़ में हमेशा मलबा भरे रहने की वजह से यह रास्ता यात्रा के लिए जोखिम भरा हो गया है।







Leave a Comment