हल्द्वानी। हल्द्वानी के रानीबाग इलाके में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक 4 साल की मासूम बच्ची की जान ले ली। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर जा गई। गुस्साए लोगों ने बस में तोडफ़ोड़ कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी, तभी अचानक सडक़ पार करते समय वह रोडवेज बस की चपेट में आ गई। लोगों का आरोप है कि बस की स्पीड काफी तेज थी और रोकने के संकेत देने के बावजूद उसने बस नहीं रोकी। इस दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोडफ़ोड़ कर दी इससे जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।







Leave a Comment