बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट इलाके में बारात की बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 11 बाराती घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को 108 की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया, दो बारातियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कपकोट के शामा भनार के पास लाथी माजखेत मोटर मार्ग में बारात ले जा रही एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 11 बाराती घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए।







Leave a Comment