रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती 25 अप्रैल की सुबह 10 बजे बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करेंगे।
उत्तराखण्ड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 2,16,373 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल में 1,12,679 और इंटरमीडिएट में 1,03,442 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के नंबर की डाटा पंचिंग का कार्य पूरा होने के बाद परीक्षाफल समिति की बैठक की गई। इसमें 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित की गई।







Leave a Comment