सरकार का अगले तीन साल में सडक़ नेटवर्क सुधारने का लक्ष्य
देहरादून। उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों के सभी सिंगल लेन हाईवे को अब डबल लेन बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने अगले तीन वर्षों में सडक़ नेटवर्क को सुधारने का लक्ष्य तैयार किया है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करना सुविधाजनक तो होगा ही साथ ही दुर्गम इलाकों तक पहुंचाना भी सुविधाजनक होगा।
राज्य में करीब एक हजार किमी सडक़ें पहले से डबल लेन हैं वहीं एक हजार किमी सडक़ें सिंगल लेन हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार किए गए रोडमैप के तहत सभी सिंगल लेन एनएच को तीन साल में डबल लेन किया जाएगा। एचओडी राजेश शर्मा ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में यह काम अब चरणबद्ध तरीके से होगा।
फोर लेन में बदलेंगे मैदानी क्षेत्रों के नेशनल हाईवे
मैदानी क्षेत्रों में नेशनल हाईवे को फोर लेन मेें विकसित किया जाएगा। मैदानी इलाकों में करीब 155 किमी नेशनल हाईवे अभी सिंगल लेन हैं। इनको चौड़ा करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। लोनिवि की इस योजना के अनुसार देहरादून, हरिद्वार और उद्यमसिंह नगर के सभी नेशनल हाईवे को फोर लेन में बदला जाएगा।







Leave a Comment