रुद्रपुर। टांडा जंगल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन और रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 24 वर्षीय आकाश सिडकुल स्थित अशोका लीलैंड कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार को तीनों एक विवाह समारोह में शामिल होने हल्द्वानी गए थे। रात में वापस रुद्रपुर पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनका एक मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया है। मोबाइल लेने के लिए तीनों देर रात करीब 12 बजे फिर से स्कूटी से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए।
बताया जा रहा है कि संजय नगर से करीब दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल में सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयरबैग खुल गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।







Leave a Comment