Uttarakhand DIPR
Asha2

सीएम धामी से आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन के शिष्टमंडल ने की मुलाकात, जीत की दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें
सीएम से कार्यकर्ताओं के लिए एक निश्चित मानदेय दिए जाने की भी मांग की

Report ring Desk

चम्पावत। आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें आगामी चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में समर्थन का पूरा भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री धामी द्वारा उनके लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की है और कहा है कि सीएम धामी आशा एवं फैसिलिटेटरों के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। संगठन ने कहा कि शासन प्रशासन द्धारा उनके रुके हुए पैसों का शासनादेश जारी हुआ है और सीएम इस पैसे को हम मात्र शक्ति को दिलाने में मदद करें। संगठन ने आशा फैसिलिटेटरों एवं कार्यकर्ताओं के लिए एक निश्चित मानदेय दिए जाने की भी मांग की है।

आशा फैसिलिटेटर प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी एवं आशा कार्यकर्ती संगठन अध्यक्ष लीला ठाकुर की अगुवाई में शिष्टमंडल ने सरस केन्द्र पंचायत घर टनक पुर, चम्पावत में मुख्यमंत्री धामी व उनकी पत्नी गीता धामी से मुलाकात की और सीएम धामी को चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में समर्थन का पूरा भरोसा दिलाया और जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी आप जैसे लोक कल्याणकारी नेता पर हमें गर्व है।

Ashaशिष्टमंडल में आशा फैसिलिटेटर प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी, आशा कार्यकर्ती संगठन अध्यक्ष लीला ठाकुर, कविता, मंजू, सुमन, रेखा, आशा, तुलसी, पुष्पा, कमलेश, आशा, सरस्वती आदि मौजूद थे। इस मौके पर आशा कार्यकर्ती व आशा फैसिलिटेटर संगठन ने चुनावी गानों में सीएम की पत्नी गीता धामी के साथ डांस कर उनका हौंसला बढ़ाया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top