Uttarakhand DIPR
Prateek

मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन

खबर शेयर करें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को यहां निधन हो गया। वे 38 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को तबीयत खराब होने पर सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी सामने आ रही है कि प्रतीक यादव फेफडों की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। प्रतीक को कुछ समय पहले बीमार होने पर यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह कुछ दिनों में तबीयत ठीक होने पर घर लौट आए थे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। सेहत के प्रति बेहद जागरुक रहने वाले प्रतीक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद सियासत से दूर रहते थे। हालांकि प्रतीक की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव भाजपा में शामिल हो गई थीं और वर्तमान में वह राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। इसी साल जनवरी में दोनों के तलाक की भी चर्चाएं काफी सरगर्म थीं, मगर कुछ समय बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक होने की खबरें आई थीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इसे बेहद हृदयविदारक बताया और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top