रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय युवती अपने 19 साल के प्रेमी के घर पहुंच गई और प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई।
युवक नाबालिग होने के कारण लडक़े के परिवार ने चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क किया। बाद में परिवार की सहमति बनने पर युवती को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक टिहरी गढ़वाल निवासी युवती घर छोडक़र सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने साफ कहा कि वह अब वापस नहीं जाएगी और अपने प्रेमी से शादी करेगी। लेकिन लडक़े की उम्र 21 साल से कम होने के कारण परिवार को कानूनी कार्रवाई का डर सताने लगा।
मामले की सूचना मिलने पर प्रशासन और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम सक्रिय हुई। जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने दोनों की काउंसलिंग की। अधिकारियों ने युवती और युवक को बाल विवाह कानून की जानकारी दी और समझाया कि कम उम्र में शादी करना कानूनन गलत है। इसके बाद युवती के परिजनों से भी बात की गई। परिवार की सहमति बनने पर युवती को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया।







Leave a Comment