धौलादेवी विकास खण्ड सभागार में गुरुवार को वनाग्नि प्रबंधन में जनसहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वनाग्नि रोकथाम एवं वन विकास के शीतलाखेत मॉडल के संयोजक गजेन्द्र कुमार पाठक ने वनों के महत्व और वनाग्नि रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए जनसहभागिता और सामूहिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत ग्राम पंचायत चौसाला में वनाग्नि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वनाग्नि रोकथाम में सहयोग देने का संकल्प लिया।
बैठक एवं वनाग्नि चौपाल में प्रमुख क्षेत्र पंचायत लीला बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी रोहित वर्मा, सहायक खण्ड विकास अधिकारी भीम सिंह नेगी, मृदुल भट्ट, पूरन बिष्ट सहित विभिन्न पंचायतों के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।







Leave a Comment