Uttarakhand DIPR
fire

जीतपुर नेगी में सूप पी रहे युवक को गोली मारी

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। हल्द्वानी के जीतपुर नेगी में चाउमीन के ठेले पर दोस्तों के साथ सूप पी रहे ई रिक्शा चालक को गोली मार दी । उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने ऑपरेशन कर उसकी पीठ से गोली निकाली है।

 

जीतपुर नेगी रामपुर रोड निवासी राजू बढ़ई 25 पुत्र चितरंजन बढ़ई दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार 15 दिन पहले राजू घर आया और ई रिक्शा चलाने लगा। बुधवार की रात वह अपने चार दोस्तों के साथ चाउमीन के ठेले पर बैठकर सूप पी रहा था। इसी बीच दूर से एक पट की आवाज आई और पीठ में चुभन हुई। थोड़ी देर में खून निकलता दिखा। उसे अस्पताल लाया गया। यहां पता चला कि उसे गोली लगी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। युवक की हालत खतरे से बाहर है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top