Uttarakhand DIPR
Free health checkup

सरकारी अस्पतालों में सरकार जल्द कर सकती है नि:शुल्क जांच का ऐलान

खबर शेयर करें
सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में होगी नि:शुल्क जांच

देहरादून। उत्तराखण्ड के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में सभी प्रकार की जांचें नि:शुल्क की जाएंगी। राज्य सरकार जल्द ही इसके लिए नई व्यवस्था करने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सरकार जल्द ही इस योजना का औपचारिक ऐलान कर सकती है।

उत्तराखण्ड के सभी सरकारी अस्पतालों मंडिकल कॉलेजों में 200 से अधिक प्रकार की जांचें होती हैं। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आम मरीजों को राहत देने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का फैसला लिया जा रहा है। जल्द ही इस योजना का ऐलान किया जाएगा। सरकार की इस योजना के बाद प्रत्येक दिन लगभग 15 हजार मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस सुविधा का लाभ 5 सरकारी मेडिकल कालेजों, 13 जिला अस्पतालों और 95 सामुदायिक स्वास्थ्य कंद्रों तक पहुंचाने की तैयारी चल रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने वर्तमान में जिला, उप जिला और कुछ सामुदायिक अस्पतालों में मुफ्त जांच को निजी लैब से समझौता किया है। इन अस्पतालों में इस लैब के काउंटर चल रहे हैं जहां मरीजों से जांच संबंधी कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top