देहरादून। पोती की हरकतों से तंग आकर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है। समाधान दिवस में पहुंची वृद्ध महिला ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत के बाद पोती गलत गतिविधियां करने लगी और अब उन्हें घर से बाहर निकालना चाहती है। इस पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने महिला सेल को युवती पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
समाधान दिवस में पहुंची बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके बड़े बेटे का कोविड काल में निधन हो गया था और छोटे बेटे की भी पिछले साल मृत्यु हो गई। वह अपने पुस्तैनी मकान में अकेली रह गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पोती गलत संगति और नशे की गिरफ्त में आ गई है। वह अपने एक पुरुष मित्र के साथ इस मकान में लिव-इन में रहती है। अब वह उनका मानसिक उत्पीडऩ कर रही है और घर से बेदखल करने की कोशिश कर रही है। इस पर जिलाधिकारी ने महिला सेल प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।







Leave a Comment