Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 08 05 at 15.53.49

ब्लैक फिल्म और हाई-डेंसिटी लाइट पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 257 वाहनों का चालान, 22 सीज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी । परिवहन विभाग के द्वारा अनाधिकृत रूप से ब्लैक फिल्म एवं हाई डेंसिटी लाइट लगाकर संचालित वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमे हल्द्वानी संभाग के अंतर्गत हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर ,काशीपुर, टनकपुर कार्यालय के प्रवर्तन दलों के द्वारा कुल 257 वाहनों के चालान किए गए और 22 वाहनों को सीज किया गया। सीज वाहनों में बाइक, ऑटो, जीप,भार वाहन आदि सम्मिलित है।

WhatsApp Image 2026 08 05 at 15.53.49 1WhatsApp Image 2026 08 05 at 15.53.49 2

इस चेकिंग अभियान में ब्लैक फिल्म के अभियोग में 28 और अनाधिकृत हाई डेंसिटी की लाइट लगाने पर 26 वाहनो के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई, इसके साथ ही वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म और अनधिकृत लाइटों को हटाया भी गया । इसके अतिरिक्त फिटनेस, टैक्स, परमिट शर्तों का उल्लंघन ,हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोड, इंश्योरेंस आदि के अभियोग में भी कार्रवाई की गई।
प्रवर्तन कार्रवाई में एआरटीओ रामनगर श्री पंकज श्रीवास्तव, हल्द्वानी में परिवहन कर अधिकारी श्री पवन कुमार, श्री गोविंद, श्री जगदीश , रुद्रपुर उप संभाग में श्री परिवहन कर अधिकारी श्री मुकुल अग्रवाल, श्री आनंद प्रकाश गुप्ता, श्री आशुतोष डिमरी, काशीपुर उप संभाग में एआरटीओ श्री संदीप वर्मा, परिवहन कर अधिकारी श्री अनिल,श्री सचिन,श्री नंदन आर्य एवं टनकपुर उप संभाग में सहायक परिवहन अधिकारी श्री मनोज बागोरिया एवं परिवहन कर अधिकारी श्री प्रमोद चौधरी के द्वारा कार्रवाई की गई ।यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, इसके अंतर्गत ब्लैक फिल्म, अनधिकृत हाई डेंसिटी वाली लाइट आदि लगाने के साथ अनाधिकृत संचालन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की जायेगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top